ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में बड़ा हादसा : नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, दो की दर्दनाक मौत

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है. नदी में नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को मामले

बिहार में बड़ा हादसा : नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, दो की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है. नदी में नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी मच गई. लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है.


घटना कुशेश्वरस्थान के कोनिया घाट पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान कोनिया निवासी हेमंत कुमार और विवेक शर्मा के रूप में की गई है. 


लोगों ने बताया कि नाव पर चार मोटरसाइकिल के साथ 6 लोग सवार थे. तभी अचानक तेज बहाव में नियंत्रण खोकर नाव डूब गई. चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई. हालांकि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका है. दोनों के शवों की तलाश जारी है. 


पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाशों की खोजबीन कर रही है. इधर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता