ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: सावन की पहली सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान तीन लड़कों की मौत

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. सावन की पहली सोमवारी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है. सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक नदी म

बिहार: सावन की पहली सोमवारी के दिन बड़ा हादसा, सुल्तानगंज में गंगा स्नान के दौरान तीन लड़कों की मौत
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. सावन की पहली सोमवारी के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है. सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई है. युवकों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की है. यहां जहाज घाट में गंगा स्नान कर रहे तीन युवकों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान विजय मंडल के बेटे सौरभ कुमार (18),  गायत्री देवी के बेटे मुकेश कुमार (15) और ज्योति देवी के बेटे राहुल कुमार (16) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक विभिन्न जगहों से यहां गंगा नहाने आये थे. 


इस घटना को लेकर विजय मंडल और गायत्री देवी ने बताया कि उनके बेटे सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर गंगा स्नान करने आये थे. इस दौरान गंगा नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई. साथ ही नाथनगर पासीटोला की रहने वाली ज्योति देवी ने बताया कि उनका बेटा राहुल कुमार (16) सुबह गंगा स्नान करने आया था. इस दौरान नदी में डूबने से उसकी भी जान चली गई.



स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद भी जिला प्रशासन या एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है. हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं और वे जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों से बातचीत कर एसडीआरएफ की टीम को भेजने की बात कही है.


इस घटना के बाद जहाज गंगा घाट पर कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों में चीख-चीत्कार मची हुई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि तीनों मृतकों में से किसी का भी शव अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है. घरवाले काफी परेशान हैं. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता