ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : झूला झूल रही बच्ची के गले में फंसा फंदा, सांस रुकने से मौत, घर में मचा कोहराम

BHAGALPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल भागलपुर में झूला झूल रही एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालो

बिहार : झूला झूल रही बच्ची के गले में फंसा फंदा, सांस रुकने से मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल भागलपुर में झूला झूल रही एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भागलपुर जिले के बबरगंज थाना इलाके की है, जहां महेशपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल एक बच्ची की मौत हो गई है, जो झूला झूल रही थी. बताया जा रहा है कि बच्ची कपड़े का फंदा बनाकर झूला झूल रही थी. इस दौरान झूले का फंदा बच्ची के गर्दन में फंस गया. जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई. 


मृतक बच्ची की पहचान साक्षी कुमारी (8) के रूप में की गई है, जो रिक्शा चालक मुन्ना प्रसाद की बेटी बताई जा रही है. बच्ची मूल रूप से बड़हिया खुटहा की रहने वाली थी. साक्षी घर के पास कपड़े का झूला बनाकर झूल रही थी. इसी दौरान खेल-खेल में उसने अपनी गर्दन में कपड़े के झूले को लपेट ली. इसी बीच कपड़े के झूले का फंदा बच्ची के गले में कसता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता