ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बेतिया में वोटिंग के दौरान जबरदस्त मारपीट, बूथ पर हुई हिंसा में कई वोटर घायल, मौके पर डीएम-एसपी मौजूद

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. राज्य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है. वोटिंग के बीच कई जिलों से सुबह से ही लगातार हिंसा और

बेतिया में वोटिंग के दौरान जबरदस्त मारपीट, बूथ पर हुई हिंसा में कई वोटर घायल, मौके पर डीएम-एसपी मौजूद
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. राज्य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है. वोटिंग के बीच कई जिलों से सुबह से ही लगातार हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेतिया से सामने आ रही है. यहां वोटिंग के दौरान बूथ पर जबरदस्त मारपीट हुई है. मतदान के बीच हिंसा की इस घटना में कई वोटर घायल हो गए हैं.


घटना बेतिया अनुमंडल के चनपटिया प्रखंड की है. यहां उतरी घोंघा में जमकर मारपीट की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बूथ नंबर 146 पर ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसमें कई मतदाता घायल हुए हैं. दोनों पक्षो से कुछ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. बेतिया के डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. सूचना है कि मतदान का कार्य अभी रुका हुआ है.


वहीं दूसरी ओर खबर मिल रही है कि भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112 और 114 पर मतदान से पहले जमकर हंगामा हुआ है. पीरो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवचंदा बूथ संख्‍या 109 पर दो मुखिया प्रत्‍याशी आपस में भिड़ गए हैं. दोनों के बीच मारपीट की सूचना मिल रही है. उधर पीठासीन पदाधिकारी को हिरासत में लेने की भी खबर सामने आ रही है. कटरिया पंचायत के छछूडिह गांव में बूथ संख्या 158 के पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस ने लिया हिरासत में लिया है. बुजुर्ग महिला मतदाता को वोटिंग रूम में बताने के दौरान हिरासत में लिया गया है. मधेपुरा जिले के मधुवन ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 110 और 111 पर मतदान बाधित है. बताया जा रहा है कि जिला परिषद प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बदलने से आक्रोशित लोगों ने मतदान ठप कराया है.


वहीं नवादा जिले के कौआकोल में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जारी मतदान के बीच जिला परिषद सदस्य और प्रत्याशी अजीत यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इन्हें क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत जिला परिषद सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि जिला परिषद सदस्य अजीत यादव को रजौली थाना में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद भी अजीत यादव कौआकोल में मौजदू थे. 


कौआकोल थाना के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने जिला परिषद सदस्य और प्रत्याशी अजीत यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.  इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत एक्शन लिया गया है. अजीत यादव को लालपुर गांव अरेस्ट किया गया है. 


बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 71467 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होना है. आज 23161 पदों के लिए 6543 मतदाता भवन में कुल 9886 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता