ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

बिहार : बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिसवालों को भी खूब मारा, गाड़ी चकनाचूर

BANKA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बांका जिले से सामने आ रही है. यहां बालू माफियाओं का दुस्साहस देखने को मिला है. बालू की तस्करी करने वाले माफियाओं ने खनन पदाधिकारी और पुलिसव

बिहार : बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिसवालों को भी खूब मारा, गाड़ी चकनाचूर
First Bihar
2 मिनट

BANKA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बांका जिले से सामने आ रही है. यहां बालू माफियाओं का दुस्साहस देखने को मिला है. बालू की तस्करी करने वाले माफियाओं ने खनन पदाधिकारी और पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है. माफियाओं के इस हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.


घटना बांका जिले के बाराहाट थाना इलाके का है. यहां मिर्जापुर के पास बालू तस्करों ने जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मियों को पीटा है. बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर भी लाठी-डंडे से हमला किया है. इस हमले में प्रशासन की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रत हो गई है. गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया है. इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन की टीम को अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी. जिसके बाद जिला खनन पदाधिकारी संजय प्रसाद पुलिस बल को साथ लेकर छापेमारी करने पहुंचे. खनन पदाधिकारी पुलिस बल के साथ भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग होकर जैसे ही मिर्जापुर गांव की तरफ गए, इसी दौरान दो बालू लोड ट्रैक्टर चालक इनके वाहन को देखकर भागने लगे. इस दौरान जैसे ही बालू माफियाओं की नजर जिला प्रशासन की टीम पर पड़ी, वे अलर्ट हो गए. टीम जैसे ही पहुंची उन्होंने हमला कर दिया. लाठी-डंडे से वार कर वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.


इस बड़ी घटना को लेकर बाराहाट थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि मिर्जापुर सहित आसपास में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.डीएसपी डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि खनन पदाधिकारी इस सूचना दी है. संबंधित थाने को छापेमारी करने का आदेश दिया गया है.