ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बगहा में खूंखार बाघ के हमले से एक युवक की मौत, इलाके में दहशत

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उधर खूंखार बाघ

बगहा में खूंखार बाघ के हमले से एक युवक की मौत, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उधर खूंखार बाघ के डर से लोगों में दहशत का माहौल है.


घटना बगहा के रामनगर की है. यहां सेरवही बरवा गांव में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 28 वर्षीय बांका माझी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दिन में खूंखार बाघ ने एक बकरी को भी अपना शिकार बनाया था. जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आस-पास ही बाघ ने डेरा जमा रखा है.


बगहा में खूंखार बाघ के हमले से एक युवक की मौत, इलाके में दहशत


गांव में बाघ के आने की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी. इसके बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू नहीं किया गया, जिसके कारण युवक ने अपनी जान गंवा दी. 


बगहा में खूंखार बाघ के हमले से एक युवक की मौत, इलाके में दहशत


बाघ के हमले में मारे गए बंका माझी की पत्नी सविता देवी ने बताया कि उनके पति खेत में घास के लिए गए थे. अचानक उनकी मौत की खबर आ गई. एक दिन पहले ही उनके बकरी को भी बाद में शिकार किया था.


बगहा में खूंखार बाघ के हमले से एक युवक की मौत, इलाके में दहशत


वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक हेमकांत राय ने बताया कि बाघ के हमले से एक युवक की मौत की सूचना मिली है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम को भेजा गया है. जल्दी ही रेस्क्यू चलाकर बाघ को जंगल तक पहुंचा दिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता