ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

चोरी करने घर में घुसा था लेकिन लगा ली फांसी: औरंगाबाद में हुआ वाकया, जानिये क्या था कारण

AURANGABAD : बिहार के औऱंगाबाद में एक युवक चोरी करने एक घर में घुसा. लेकिन उसने उसी घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. चोर उसी मोहल्ले का रहने वाला था, जो पडोस के ही एक घर में

 चोरी करने घर में घुसा था लेकिन लगा ली फांसी: औरंगाबाद में हुआ वाकया, जानिये क्या था कारण
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औऱंगाबाद में एक युवक चोरी करने एक घर में घुसा. लेकिन उसने उसी घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. चोर उसी मोहल्ले का रहने वाला था, जो पडोस के ही एक घर में चोरी करने घुसा था. इस अजीबोगरीब वाकये बाद पुलिस के साथ साथ आम लोग भी हैरान हैं.


औऱंगाबाद के गोह में हुआ वाकया
मामला औऱंगाबाद जिले के गोह न्यू एरिया इलाके का है. इस मोहल्ले के निवासी सुरेंद्र पासवान का घऱ कई दिनों से बंद पडा था. सुरेंद्र पासवान अपने परिवार समेत किसी शादी में शामिल होने बाहर गये थे. लोगों ने मंगलवार की शाम उस के अंदर से आवाजें आती सुनीं. घर के बाहर ताला लटका था औऱ अंदर से खट-पट की आवाज आ रही थी. बात फैली तो कई लोग सुरेंद्र पासवान के घऱ के बाहर जुट गये. लोगों ने बाहर से ही घर के अंदर घुसे चोर को धमकाना शुरू कर दिया. लोगों ने उससे कहा कि वह बाहर निकले नहीं तो ताला तोड़ कर उसे पकडा जायेगा. लेकिन घर के अंदर से कोई बाहर नहीं निकला.


दरवाजे पर पुलिस अंदर चोर ने किया सुसाइड
लोगों के बार बार कहने पर भी घऱ के अंदर मौजूद शख्स बाहर नहीं निकला तो पुलिस को खबर किया गया. थोडी देर में गोह थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस ने भी चोर को बाहर निकलने को कहा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आय़ी. इसके बाद पुलिस ने घर के बाहर लगे ताले को तोड़ दिया औऱ घर के अंदर प्रवेश किया. अंदर का नजारा देखते ही पुलिस समेत वहां मौजूद दूसरे लोग सन्न रह गये. अंदर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था.


 चोरी करने घर में घुसा था लेकिन लगा ली फांसी: औरंगाबाद में हुआ वाकया, जानिये क्या था कारण


पडोस का युवक ही घऱ में घुसा था
स्थानीय लोगों ने तुरंत फांसी पर लटक रहे युवक को पहचान लिया. वह पड़ोस के ही बैजू साव का पुत्र असकांत कुमार था. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि असकांत कुमार अपने पडोस में खाली पड़े घर को देखकर चोरी करने घुस तो गया था लेकिन इसकी भनक आस-पास के लोगों को मिल गयी. इसके बाद लोगों ने पूरे घऱ को घेर लिया था. ऐसे में असकांत को लगा कि वह पकडा जायेगा औऱ उसकी पिटाई के साथ साथ जेल भी होगी. इसी डर से उसने घऱ के अंदर फांसी लगा लिया.


गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि घर सुरेंद्र पासवान का है जो पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हैं. इसी घऱ के अंदर युवक ने गले मे गमछी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना को लेकर फिलहाल कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है लेकिन अगर संबंधित पक्ष आवेदन देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता