ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

औरंगाबाद में बड़ा हादसा: रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, 5 लोग घायल

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. भीषण सड़क दुर्घटना में एक शख्स की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि इस रोड एक्सीडेंट में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

औरंगाबाद में बड़ा हादसा: रोड एक्सीडेंट में एक की मौत, 5 लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. भीषण सड़क दुर्घटना में एक शख्स की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि इस रोड एक्सीडेंट में 5 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. 


घटना औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र की है, जहां कोलहुआ मोड़ के पास बाइक को बचाने के क्रम में एक स्कॉर्पियो पलट गई. इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की जान चली गई. जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


मृतक की पहचान महारागंज गांव के रहने वाले रघुनंदन दास के रूप में की गई है. घायलों में चौठईया गांव के रहने वाले सिरिराम शर्मा, खुशबू कुमारी, शिवदयाल शर्मा, धनंजय शर्मा और महारागंज निवासी ब्रह्मदेव राम शामिल हैं, जिन्हें इलाज हेतु मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया. घायलों ने बताया कि टेंगरा गांव से चौठईया जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता