ब्रेकिंग
बिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलानबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान

DM ने राजस्व कर्मी को किया सस्पेंड, जमीन की रसीद काटने के लिए लेता था घूस

AURANGABAD : जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने औरंगाबाद अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मी रविंद्र कुमार सिंह को सेवा से निलंबित कर दिया है. डीएम को फोन पर शिकायत प्राप्त हुई थी

DM ने राजस्व कर्मी को किया सस्पेंड, जमीन की रसीद काटने के लिए लेता था घूस
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने औरंगाबाद अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मी रविंद्र कुमार सिंह को सेवा से निलंबित कर दिया है. डीएम को फोन पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि रविन्द्र कुमार सिंह के द्वारा राजस्व रसीद के बदले में नाजायज राशि की मांग की जा रही है.


राजस्व कर्मी रविंद्र कुमार सिंह के खिलाफ की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने उसे सस्पेंड कर दिया. इसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है. इन पर आरोप था कि राजस्व रसीद काटने हेतु दिनांक 5 दिसंबर 2020 को इनके द्वारा परिवादी से राशि की मांग की गई थी. 

परिवादी ने एक रिकॉर्डिंग भी जिला पदाधिकारी को भेजी जिससे रविन्द्र के विरुद्ध आरोप प्रमाणित होता है, जो कि बिहार सरकार सेवक नियमावली के नियम 3(1) का सीधा उल्लंघन है. 


विभागीय कार्यवाही हेतु नामित संचालन पदाधिकारी द्वारा दिए गए मंतव्य से इन पर लगाया गया रिश्वत लेने का आरोप प्रमाणित पाया गया और जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा इस राजस्व कर्मी को वृहद दंड देते हुए सेवा से मुक्त कर दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता