ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के अफसर की काली करतूत: इंस्पेक्टर ने झांसा देकर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, लव-सेक्स के बाद BDO बनते ही पहचानने से भी कर दिया इंकार

PATNA: बिहार के एक सरकारी अफसर की काली करतूत सामने आई है। आरोपी ने सप्लाई इंस्पेक्टर रहते हुए पहले शादी का झांसा देकर लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और दो वर्षों त

बिहार के अफसर की काली करतूत: इंस्पेक्टर ने झांसा देकर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, लव-सेक्स के बाद BDO बनते ही पहचानने से भी कर दिया इंकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के एक सरकारी अफसर की काली करतूत सामने आई है। आरोपी ने सप्लाई इंस्पेक्टर रहते हुए पहले शादी का झांसा देकर लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और दो वर्षों तक उसके जिस्म से खेलता रहा। जैसे ही वह बीडीओ बन गया, उसने लड़की को पहचानने से भी इंकार कर दिया और दूसरी लड़की के साथ शादी की तैयारी कर रहा है। 


इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की अपनी फरियाद लेकर राज्य महिला आयोग पहुंची। पीड़ित लड़की झारखंड के धनबाद में रेलवे में तैनात है। पीड़ित लड़की ने राज्य महिला आयोग को लव,सेक्स और धोखे से जुड़े सभी सबूत दिए हैं और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी अधिकारी की तैनाती फिलहाल मधुबनी के राजनगर में है।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की की मुलाकात साल 2017 में आरोपी से हुई थी। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इसी बीच आरोपी बीडीओ ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। करीब दो साल तक आरोपी शादी का झांसा देकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी पीड़िता शादी की बात कहती तो वह किसी न किसी बहाने टाल दिया करता था।


लड़की की नौकरी रेलवे में लग गई थी और धनबाद में उसे पोस्टिंग मिली थी। इसी बीच आरोपी सप्लाई इस्पेक्टर बीपीएससी की परीक्षा पास कर बीडीओ बन गया। उसकी तैनाती मधुबनी जिले में तैनाती हो गई। पटना से लेकर झारखंड तक आरोपी बीडीओ ने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उससे पीछा छुड़ाने के बहाने तलाश करने लगा। मुलाकातें कम हो गई और आरोपी ने लड़की का नंबर तक ब्लॉक कर दिया। बाद में उसने कहा कि वह उसके बराबरी की नहीं है ऐसे में शादी नहीं हो सकती है।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के घर वाले रिश्ता लेकर आरोपी बीडीओ के घर पहुंचे लेकिन बीडीओ और उसके घर के लोगों ने शादी से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। धोखे की शिकार हुई वीड़ित लड़की ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाई। इसके साथ ही उसने पटना से लेकर मधुबनी तक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाती रही। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी की तरफ से लड़की को धमकी भी दी जा रही है। अब पीड़िता अपनी शिकायत लेकर राज्य महिला आयोग पहुंची है, जहां आगामी 21 सिंतबर को आयोग पूरे मामले की सुनवाई करेगा। 



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता