ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में 3 डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने पर हुई कड़ी कार्रवाई

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नवादा जिले के सदर डीएस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नवादा जिले के सदर डीएसपी विजय कुमार झा से काम में लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है. मगध क्षेत्र के डीआईजी के मुताबिक सितंबर 2017 में 1404 कांड लंबित थे. जिसमें 960 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित थे. लेकिन मई 2019 तक लंबित कांडों की संख्या 1823 हो गई है. जिसमें 1169 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित हैं. डीआईजी ने जब जांच की तो डीएसपी के काम में लापरवाही पायी गई. जिसको लेकर जवाब मांगा गया था. सितंबर में डीएसपी की ओर से विभाग को जवाब सौंपा गया था. लेकिन विभाग ने बचाव अभिकथन को मानने से इंकार किया है.


हिलसा डीएसपी मुत्तफिक अहमद एसपी के निर्देश के बावजूद भी अपहरण के एक मामले की जांच करने घटनास्थल पर नहीं गए थे. नालंदा जिले के सैदपुर थाना इलाके के नगरनौसा में डीएसपी को जांच के लिए जाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन गवाहों के मुताबिक डीएसपी ने ऐसा नहीं किया. इस केस में लापरवाही बरतने को लेकर डीएसपी से जवाब मांगा गया था. लेकिन उन्होंने माकूल जवाब नहीं दिया. जिसके बाद विभाग ने दरभंगा आईजी पंकज कुमार दराद को विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


रोहतास जिले के विक्रमगंज तत्कालीन डीएसपी अशोक कुमार दास के ऊपर भी विभागीय कार्रवाई की गई है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर उनसे जवाब मांगा गया था. जिसे विभाग ने अस्वीकार किया है. विभाग ने नोटिस जारी कर इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके लिए एडीजी निर्मल कुमार आज़ाद को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें