ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार के इन 17 जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, जानिए.. आपके जिले में क्या है रेट

PATNA : देश में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम जनता त्राहिमाम कर रही है। इसी बीच बिहार में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियो

बिहार के इन 17 जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, जानिए.. आपके जिले में क्या है रेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देश में पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम जनता त्राहिमाम कर रही है। इसी बीच बिहार में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने बढ़ी कीमतों की सूचना जारी की है। बिहार के 17 जिलों में तेल की कीमतें बढ़ी हैं हालांकि कुछ जिलों में उपभोक्ताओं को राहत भी मिली है।


बिहार के जिन जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी हैं उसमें मुजफ्फरपुर, अररिया, अरवल, औरांगाबाद, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधेपुरा, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर आदि जिले शामिल हैं। वहीं बात करें उस जिले की जहां सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है तो वह जिला शिवहर है। शिवहर में डीजल में प्रति लीटर 45 पैसे जबकि पेट्रोल में प्रति लीटर 48 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।


हालांकि बात करें तो 15 जिलों में तेल की कीमत में गिरावट भी हुई है। बिहार के जिन जिलों में तेल की कीमतों में गिरावट हुई है उसमें पूर्णिया, गोपालगंज, कटिहार, रोहतास, सारण, कैमूर, दरभंगा समेत अन्य जिले शामिल हैं। सबसे ज्यादा पूर्णिया में तेल की कीमत कम हुई है।पूर्णियां में पेट्रोल की कीमत 46 पैसे जबकि डीजल की कीमत 43 पैसे प्रति लीटर कम हुई है।


राजधानी पटना में भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी आई है। पटना में डीज़ल और पेट्रोल की रेट 17 पैसे और 16 पैसे प्रति लीटर कम हुई है। बिहार के कुछ जिलों में कल के रेट पर ही डीज़ल और पेट्रोल की कीमते स्थिर हैं। बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, बक्सर, मुंगेर समेत कुछ जिलों में तेल के दामों में स्थिरता बरकरार है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें