ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बिहार के 16 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, दो आइपीएस को राष्ट्रपति पदक, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जानेवाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा इस बार बिहार के 16 पुलिस पदाधिकारियों और कर्म

बिहार के 16 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, दो आइपीएस को राष्ट्रपति पदक, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जानेवाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा इस बार बिहार के 16 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। बिहार के दो पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा वहीं सराहनीय सेवा के लिए 14 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मेडल दिया जाएगा।


विशिष्ट सेवा के लिए इस साल सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं एडीजी अभियान सुनील खोपड़े और सीनियर आइपीएस एडीजी विशेष शाखा सुनील कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान हर साल दिया जाता है।


एडीजी रेल लक्ष्मण कुमार सिन्हा, एसआइ दिनेश कुमार मिश्रा, एसआइ शुभकांत चौधरी, हवलदार ब्रजकिशोर सिंह, हवलदार शाह मोहम्मद, हवलदार राजेश कुमार हंसदा, हवलदार अनिल कुमार श्रीवास्तव, हवलदार जितेन्द्र राम, हवलदार उदय प्रताप सिंह, हवलदार मो.नसीम, हवलदार मदन तिवारी, कांस्टेबल भरत प्रसाद यादव, सिपाही रमेश प्रसाद, ड्राइवर विजय कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।


टैग्स