ब्रेकिंग
विद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामा

Bihar News: बिहार के इस जेल में रक्षाबंधन पर कैदियों के लिए खास व्यवस्था, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी

Bihar News: रक्षाबंधन पर कटिहार मंडल कारा में कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बहनों को भाइयों के लिए राखी और मिठाई भेजने की अनुमति दी गई। सुरक्षा कारणों से आमने-सामने राखी बांधने की इजाजत नहीं दी गई, लेकिन मानवीय पहल को प्राथमिकता दी गई।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार मंडल कारा में रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन ने मानवीय पहलू को देखते हुए बहनों को भाइयों से राखी बांधने और सूखी मिठाई लाने की खुली छूट दी है। यह परंपरा पिछले कई सालों से शुरू की गई है, जिसमें बहनों को रक्षाबंधन की सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक मुलाकात के लिए खुली रहेगी।


जेल प्रशासन ने कैदी के नाम के साथ-साथ बहन के द्वारा लाई गई सुखी मिठाई और राखी के साथ-साथ रोली चंदन की जांच के बाद जेल के अंदर भेजने की व्यवस्था की है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल के अंदर बंद भाई को आमने-सामने बहन को राखी बांधने की व्यवस्था नहीं है, इसलिए मिठाई और राखी अंदर जाने की व्यवस्था की गई है।


रक्षाबंधन के मौके पर कटिहार मंडल कारा आई बहनों ने मायूस होकर कहा कि मिठाई और राखी नाम के साथ अंदर भिजवा दिया, लेकिन हाथ में बांधने नहीं दिया गया। हालांकि, जेल प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की थी और मुलाकात के दौरान पहचान पत्र की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य किया गया था।


जेल परिसर में बीड़ी, तंबाकू, गुटखा, नकद, मोबाइल, घड़ी, हेडफोन जैसी किसी भी सामग्री के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। अगर कोई बहन नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उसकी मुलाकात तत्काल रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता