ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

बिहार : कामाख्या एक्सप्रेस में हुआ जोरदार धमाका, ड्राइवर को लगनी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक ; यात्रियों की अटकी जान

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर नई दिल्ली - हावड़ा रेल लाइन से निकलकर सामने आ रही है। जहां कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची है। इस ट्रेन के एक कोच का पुर्जा खुलकर गिर गया जिसके बाद यात्रि

बिहार : कामाख्या एक्सप्रेस में हुआ जोरदार धमाका, ड्राइवर को लगनी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक ; यात्रियों की अटकी जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर नई दिल्ली - हावड़ा रेल लाइन से निकलकर सामने आ रही है। जहां कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची है। इस ट्रेन के एक कोच का पुर्जा खुलकर गिर गया जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से चलकर कामख्या जंक्शन तक का सफर तय करती है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कामाख्या एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह डुमरांव स्टेशन पार कर रही थी तभी एक जोरदार धमाका हुआ।  जिसके बाद यात्रियों में अफरा - तफरी मच गई और ड्राइवर को ट्रेन रोकनी पड़ी। इस धमाके की वजह ट्रेन के एक कोच का पुर्जा खुलकर गिरना बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। 


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही दानापुर कंट्रोल में अफरातफरी मच गई और तत्काल बक्सर से आरपीएफ के अधिकारियों के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि यह घटना गुरुवार की सुबह हुई है। बक्सर से ट्रेन रवाना होने के बाद जैसे ही डुमरांव स्टेशन से आगे पूर्वी गुमटी के पास कामख्या एक्सप्रेस पहुंची कि किसी कोच का कोई पुर्जा जोरदार आवाज के साथ टूटकर दूसरे कोच से टकरा गयी। जिसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया। इसकी जानकारी दानापुर कंट्रोल को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तकनीकी विशेषज्ञों के साथ पहुंची आरपीएफ की टीम जांच में जुट गई।


इधर, इंजन और कोच को सही सलामत पाने के बाद मेन लाइन को खाली कराने के लिए 10 किमी की रफ्तार से ट्रेन को अगले स्टेशन टूड़ीगंज पहुंचाया गया। वहां एक बार फिर अच्छी तरह जांच के बाद सुट्रेन आगे के लिए रवाना कर दिया गया। घटना को लेकर किसी ट्रेन के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।