ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: अगलगी की घटना में कई घर जले, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

बिहार: अगलगी की घटना में कई घर जले, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक छह परिवारों के करीब 12 घर जलकर नष्ट हो गए। घटना अमदाबाद के बसंतपुर नया टोला गांव की है।


बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना उस वक्त हुई जब परिवार के सभी लोग घर से बाहर खेत में मजदूरी करने गए थे, प्रदीप ऋषि के घर में में खाना बनाया जा रहा था, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग आसपास के घरों तक फैल गई।


घर में परिवार के सदस्य मौजूद नहीं रहने के कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। जबतक गांव के लोग मौके पर पहुंचे आग ने 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। घर में खाने पीने की समान के साथ-साथ कपड़ा एवं अन्य सामान भी जलकर पूरी तरह से राख हो गए। वहीं कई मवेशी इस आग के चपेट में झुलस गए हैं।