ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार का कैमूर-रोहतास जिला बना कोरोना हॉट स्पॉट : 15 मरीजों के मिलने से हड़कंप, अलर्ट मोड में प्रशासन

PATNA : कैमूर जिले में आठ लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। भी लोग सासाराम की पहली पॉजिटिव महिलाओं के संपर्क में आए थे।इधर रोहतास जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : कैमूर जिले में आठ लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। भी लोग सासाराम की पहली पॉजिटिव महिलाओं के संपर्क में आए थे।इधर रोहतास जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। दोनों ही जिलो में 15 मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। 


कैमूर के सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि  जिले के एक गांव के 38 लोगों के सवाब का सैंपल जांच के लिए आईजीआईएमएस पटना भेजा गया था। जांच के बाद 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कैमूर के सभी कोरोना पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं। गुरुवार को भी सासाराम की पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए एक चिकित्सक व उनके अस्पताल के स्टाफ सहित 12 लोगों का सैंपल जांच के लिए आईसीआईएमएस भेजा गया है।


इधर सासाराम में कोरोना के 6 नए मामलों की पुष्टि हुई। ये सभी बरादरी मुहल्ले के ही हैं। पांच सदस्य उसी परिवार के सदस्य हैं, जिस परिवार की महिला बुधवार को पॉजिटिव मिली थी। अब तक कुल सात मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज उस परिवार के संपर्क में आने से पीड़ित हुआ है। शहर का बरादरी मोहल्ला हॉटस्पॉट बन चुका है। इसी के साथ सख्ती और बढ़ा दी गई है। चैनपुर में भी आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो बच्चे व तीन महिलाएं शामिल हैं। 


7 लोगों की कोरोना पॉजिटिव की ख़बर के आते ही कैमूर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और कई स्थानों को चिन्हित कर सील कर दिया है। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट आने से पहले ही इसका एडवांस प्लान तैयार कर लिया था। जैसे ही 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई उसे लागू कर दिया।


उधर सासाराम में कोरोना का हॉट स्पाट बना बारादरी मोहल्ला का परिवार गोला बाजार में आलू के व्यापार से जुड़ा हुआ है। सभी पुरुष सदस्य थोक एवं खुदरा दोनों व्यापार करते हैं। ऐसे में ये व्यापार के क्रम में कई लोगों के संपर्क में आए होंगे। अब 4 पुरुष सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप है। गोला सब्जी बाजार शहर का सबसे बड़ा सब्जी बाजार है, ऐसे में चिंता की रेखाएं कई तरफ हैं। ऐसे में प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


टैग्स