ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

Bihar Job: बिहार में यहां 7 अगस्त को लगेगा जॉब कैंप, युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Bihar Job: बिहार के इस शहर में 7 अगस्त को नवा भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन। 12वीं पास युवाओं के लिए कई सेल्स रिप्रेजेंटेटिव पद, ₹14,500 मासिक वेतन। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।

Bihar Job
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Job: बिहार के दरभंगा में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर है। 7 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई के पास) में नवा भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की देखरेख में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस कैंप में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होंगे और चयनित उम्मीदवारों को दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में नौकरी मिलेगी।


इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है और उम्मीदवार की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को ₹14,500 मासिक वेतन के साथ अन्य भत्ते मिलेंगे। यह कैंप पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।


हालांकि, उम्मीदवारों को भारत सरकार के राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन स्वयं या नजदीकी नियोजनालय में जाकर किया जा सकता है। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे।


यह जॉब कैंप बिहार सरकार की उस पहल का हिस्सा है जो युवाओं को उनके गृह जिले में ही रोजगार पाने के अवसर प्रदान करती है। ऐसे में नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर की शानदार शुरुआत करें। यह कैंप निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मंच है।