ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार: लॉकडाउन में पुलिसवालों ने एक औरत को पीटा, गुस्से में बेटी ने महिला सिपाही को मारा जोरदार थप्पड़

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन का एलान किया है. सरकार ने प्रशासन को इलाके में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है. इसी बीच

बिहार: लॉकडाउन में पुलिसवालों ने एक औरत को पीटा, गुस्से में बेटी ने महिला सिपाही को मारा जोरदार थप्पड़
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन का एलान किया है. सरकार ने प्रशासन को इलाके में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है. इसी बीच बेगूसराय से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रही बेगूसराय पुलिस ने एक औरत की पिटाई कर दी. पुलिसवालों की इस हरकत से नाराज उसकी बेटी ने महिला सिपाही को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां काली स्थान चौक के पास कुछ पुलिसवालों ने एक महिला को पीट दिया. इस घटना के दौरान महिला की बेटी भी उसके साथ थी. पुलिस की इस हरकत से नाराज उसकी बेटी पुलिसवालों से भीड़ गई. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उस लड़की को लाठी-डंडे से पीटने लगी. इसपर लड़की ने एक महिला सिपाही को जोरदार थप्पड़ मार दिया.


बिहार: लॉकडाउन में पुलिसवालों ने एक औरत को पीटा, गुस्से में बेटी ने महिला सिपाही को मारा जोरदार थप्पड़


इस घटना के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. बताया जाता है कि महिला उस रास्ते से गुजर रही थी तभी महिला पुलिस ने उस महिला को लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया. इस पिटाई की बात उसकी बेटी को लगी तो उस जगह बेटी पहुंचकर महिला पुलिस के साथ जमकर बवाल करने लगी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मी लड़की की पिटाई करती हुई दिख रही हैं.


हालांकि इस घटना के समय नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने मामले को शांत कराया फिर उस जगह से महिला और महिला को बेटी को हटाया गया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता