ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

बिहार : जमीनी विवाद में भू-माफिया और ग्रामीणों के बीच फायरिंग, हथियार के बल पर हो रही थी जमीन की घेराबंदी

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग की घटना बिहार थाना क्षेत्र के कुलसुम नगर की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प

बिहार : जमीनी विवाद में भू-माफिया और ग्रामीणों के बीच फायरिंग, हथियार के बल पर हो रही थी जमीन की घेराबंदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खबर नालंदा से है, जहां जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग की घटना बिहार थाना क्षेत्र के कुलसुम नगर की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को मौके से खदेड़ दिया और स्थिति को नियंत्रण में किया।


बताया जा रहा है कि भू-माफिया हथियार के बल पर जमीन की बाउंड्री करवा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो हाथापाई शुरू हो गई और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और जमकर फायरिंग की गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने उक्त बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया है। पूरे मामले पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।