ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: अवैध खनन के खिलाफ बिहार में बड़ा एक्शन, एक महीने में साढ़े चार हजार लोकेशन पर रेड, छापेमारी में 486 वाहन जब्त

Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जुलाई में 4,527 जगहों पर छापेमारी कर 486 वाहन जब्त किए गए और 1,158 लाख से अधिक राजस्व वसूला गया। विभाग ने अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा राज्य भर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। जुलाई माह की अवधि में पूरे राज्य में विभाग द्वारा कुल 4,527 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान इसमें संलिप्त 486 वाहनों को जब्त किया गया।


वहीं कुल 1158.35 लाख का राजस्व हासिल किया गया। जिलों में सर्वाधिक वसूली पटना में की गई जहां कुल 474.48 लाख वसूले गए। एक माह में कुल 175 प्राथमिकियां दर्ज और 43 गिरफ्तारियां हुईं जिसमें सर्वाधिक 11 गिरफ्तारियां गया में हुईं। विभाग स्पष्ट रूप से यह संदेश देना चाहता है कि राज्य में अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसे कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


विभाग द्वारा सभी जिलों के खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी घाट पर अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें आती हैं, तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की भूमिका की भी समीक्षा कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा, ताकि प्रशासनिक संलिप्तता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जा सके।


बिहार सरकार वृहद खनन पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके तहत राज्य में खनिज संसाधनों का व्यवस्थित और वैधानिक दोहन सुनिश्चित किया जा रहा है। वृहद खनन गतिविधियों के विस्तार से न केवल राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। खान एवं भूतत्व विभाग राज्य में पारदर्शी, पर्यावरण-सम्मत एवं सतत खनन व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इस दिशा में और कठोर कदम उठाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता