ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

IAS Transfer Posting: बिहार में सचिव स्तर के दो IAS अधिकारियों को तबादला, ट्रेनिंग के बाद एक को मिली नई पोस्टिंग

IAS Transfer Posting: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सचिव स्तर के दो IAS अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं, 2023 बैच के नए IAS अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद नई पोस्टिंग दी गई है।

IAS Transfer Posting
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IAS Transfer Posting: बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने सचिव स्तर के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग दी है।


सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कँवल तनुज का तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया है। वह पहले लघु जल संसाधन विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, जो योजना पर्षद के संयुक्त सचिव थे, उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वित्त विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया है।


बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण चन्द्र गुप्ता को मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी, गृह विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।


IAS Transfer Posting: बिहार में सचिव स्तर के दो IAS अधिकारियों को तबादला, ट्रेनिंग के बाद एक को मिली नई पोस्टिंग

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें