ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

Bihar IAS Promotion: बिहार के पांच IAS अधिकारियों का प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. लिस्ट

Bihar IAS Promotion: बिहार सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

Bihar IAS Promotion
© File
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar IAS Promotion: बिहार के प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, नए साल के आगमन से पहले नीतीश सरकार ने बिहार के पांच आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के पांच अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है। इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से प्रमोशन का लाभ मिलेगा।


पूर्णिया में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात पार्थ गुप्ता, पटना के बाढ़ में तैनात अनुमंडल पदाधिकारी आशीष कुमार, पश्चिम चंपारण के बगहा में तैनात अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार, नालंदा के बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी काजले वैभव नितिन और मोतिहारी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा को प्रमोशन का लाभ मिला है।


Bihar IAS Promotion: बिहार के पांच IAS अधिकारियों का प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. लिस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता