ब्रेकिंग
राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मी

बिहार : हॉस्पिटल के वाशरूम में गिरने के बाद इलाज के लिए आधे घंटे तक तड़पता रहा बुजुर्ग, हुई मौत

SAHARSA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव लगातार स्वास्थ्य वयवस्था में सुधार लाने को तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि वो देर रात अस्पतालों के निरीक

बिहार : हॉस्पिटल के वाशरूम में गिरने के बाद इलाज के लिए आधे घंटे तक तड़पता रहा बुजुर्ग, हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAHARSA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव लगातार स्वास्थ्य वयवस्था में सुधार लाने को तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि वो देर रात अस्पतालों के निरीक्षण पर निकल जाते हैं और डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों को कड़ी चेतावनी भी दे डालते हैं। वहीं, दूसरी तरफ राज्य के अंदर कहीं न कहीं से स्वास्थ्य विभाग की बदहाली की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला सहरसा से जुड़ा हुआ है। जहां सदर अस्पताल के वाशरूम में गिरने के बाद एक बुजुर्ग आधे घंटे तक इलाज के तड़पता रहा। इसके बाद उसकी जान चली गई। 


दरअसल, सदर अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती लावारिश बुजुर्ग की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग देर शाम अपने बेड से बाथरूम गया। जहां वह फिसल गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। काफी देर तक बाथरूम में गिरे रहने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत डॉ प्रभात रंजन पहुंच कर इलाज शुरू किया।लेकिन, तबतक इसकी मौत हो चुकी थी। 


बताया जा रहा है कि, यह बुजुर्ग लगभग 15 मिनट तक वह बाथरूम में गिरा रहा। लोग नर्स को आवाज देते रहे, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। काफी खोजबीन में नर्स आईसीयू में मिली। जिसके बाद उसे बेड पर लाया गया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में रक्तस्राव हो चुका था। लोगों ने दबी जुबान से कहा कि बुजुर्ग की चोट लगने से मौत हुई। लोगों ने कहा कि मौत के बाद डॉक्टर उसे मृत घोषित करने के बदले नर्स को एनएस और ऑक्सीजन लगाने का निर्देश दे रहे थे। जबकि उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद उसे इमरजेंसी ले जाया गया, जहां कुछ देर के बाद ही बाहर कर दिया गया। 


जानकारी के अनुसार, इस मरीज को शनिवार को ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के भर्ती कागजात पर नाम प्रकाश सिंह और घर सिमरी बख्तियारपुर लिखा है। घटना के बाद डॉक्टर कुछ देर से पहुंचे लेकिन सफाई कर्मी तुरंत पहुंच कर रक्त को साफ करने में जुट गया। कैमरा की फ्लैश चमकने पर सफाई कर्मी अपना चेहरा छिपाते नजर आए। बाथरूम से वार्ड के बेड तक रक्त गिरा था। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसपी विश्वास ने कहा कि, मरीज की मौत हो गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मरीज लावारिश था। मरीज की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कब भर्ती हुआ है का पता नही है। नर्स के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आज भी नर्स का क्लास लगाया गया है। अब वार्ड के नर्स की भी जांच करेंगे, जल्द ही सभी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता