ब्रेकिंग
Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित, इस दिन हो सकता है एग्जाम

Crime : लाउडस्पीकर विवाद में युवक को लगी गोली, इलाके में तनाव

Crime : प्रदेश में होली के मौके पर इस तरह की घटना लगभग हर तीसरे जिले से देखने को मिल रही, मामूली बात के लिए गोली चला देना तो जैसे आम बात हो चुको है।

Crime
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Crime : सासाराम में होली की शाम उस वक्त खून से रंग से रंग गई, जब मुफस्सिल थाना के छोटका मोड़ पर लाउडस्पीकर को लेकर विवाद में गोली चल गई। रितेश कुमार नाम के युवक को पीठ में गोली लगी है। जिसके बाद उसे तुरंत सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली है, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है।  



क्या हुआ था?

होली का दिन था। छोटका मोड़ गांव में साउंड बॉक्स पर गाने बज रहे थे। इसी बात पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ा, और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली सीधा जाकर कुमार की पीठ में लगी। बताया जा रहा कि कमलेश राम का बेटा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  



पुलिस का एक्शन

घटना की खबर मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच शुरू हो गई है। 

बता दें कि इस घटना के बाद गांव में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।  



होली का रंग हुआ फीका

जो दिन खुशी का था, वो रितेश और उसके परिजनों के लिए दर्द लेकर आया। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। यह घटना सासाराम में होली के जश्न पर सवाल तो उठाती ही है। वैसे भी प्रदेश में यह ऐसा अकेला मामला नहीं। होली के दिन कई जिलाओं से ऐसी घटनाओं की सूचना लगातार मिल रहीं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता