ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का अजब कारनामा, मौत से एक दिन पहले ही बना दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिक्रमगंज निवासी सत्यनारायण गुप्ता का पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनकी मौत से एक दिन पहले ही तैयार कर दिया गया। विभाग अब इसे लिपिकीय गलती बता रहा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज से स्वास्थ्य विभाग का एक हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने उनका पोस्टमार्टम रिपोर्ट बना दिया। मामला सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, रोहतास के बिक्रमगंज निवासी सत्यनारायण गुप्ता की मौत के एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने उनका पोस्टमार्टम रिपोर्ट बना दिया। यह हास्यास्पद अजीबोगरीब मामला सासाराम के सदर अस्पताल से भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि 16 मई को बिक्रमगंज नटवार रोड में एसडीओ आवास के पास शाम के 7 बजे एक सड़क हादसे में सत्यनारायण गुप्ता घायल हो गए थे। 


जिन्हें इलाज के लिए जमुहार के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया थ। लेकिन घटना के 6 दिन के बाद 22 मई को इलाज के दौरान ही सत्यनारायण गुप्ता की मौत हो गई थी। उसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल लाया गया तथा 22 मई को डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर दिया। लेकिन पेंच तब फस गया, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 22 मई बृहस्पतिवार की जगह 21 मई बुधवार अंकित कर दिया गया। 


मामला तब उजागर हुआ जब मृतक के पुत्र विजय गुप्ता अपने पिता के दुर्घटना में मौत को लेकर बीमा कंपनी में क्लेम किया, तो पता चला की मृत्यु की तिथि 22 मई है, जबकि पोस्टमार्टम 21 मई को ही कर दिया गया। चुकी अब स्वास्थ्य विभाग इसे पेन मिस्टेक और लिपिकीय भूल बता रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता