ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

बिहार: हर्ष फायरिंग कर दो युवकों ने मनाया नए साल का जश्न, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

JAMUI: नए साल के मौके पर दो युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जमुई के बरहट प्रखंड में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किया गया। हर्ष फायरिंग करते किसी ने वीडिय

बिहार: हर्ष फायरिंग कर दो युवकों ने मनाया नए साल का जश्न, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: नए साल के मौके पर दो युवकों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जमुई के बरहट प्रखंड में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग किया गया। हर्ष फायरिंग करते किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।


 वायरल इस वीडियो में दो शख्स नए साल की पार्टी मनाता दिख रहा है। इस दौरान भोजपुरी गाना भी बज रहा है और इसी दौरान दोनों ने हर्ष फायरिंग करने शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है। वायरल वीडियो बरहट थाना क्षेत्र के पाडो गांव का है। फायरिंग करने वाला युवक लक्ष्मीपुर का बताया जा रहा है।


हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। जहां युवक ने बहन की शादी में हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस की माने तो यह वीडियो नए साल के जश्न में बनाया गया है। फिलहाल इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बरहट थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने भी बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें दो युवक हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।