ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफररक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

बिहार: हादसे की शिकार हुई श्रद्धालुओं से भरी बस, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

MUNGER: मुंगेर में रविवार को दर्जनों लोगों की जान जाते-जाते बच गई। हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर एक बस हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस सड़क किनारे बने

बिहार: हादसे की शिकार हुई श्रद्धालुओं से भरी बस, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान
Mukesh Srivastava
1 मिनट

MUNGER: मुंगेर में रविवार को दर्जनों लोगों की जान जाते-जाते बच गई। हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर एक बस हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी हालांकि बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए।


दरअसल, मुंगेर में हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रामनकाबाद स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रविवार की सुबह एक यात्री बस लोहे के बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में जाकर फंस गई। बस पर सवार यात्री इस घटना में बाल-बाल बचे। बस पर सवार श्रद्धालु तारापीठ से समस्तीपुर की तरफ जा रहे थे।


इसी दौरान रामनकाबाद में बस चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी। इस हादसे में किसी के हताहत होने सूचना नहीं है हालांकि सड़क के किनारे दुकानों एवं मकानों को नुकसान हुआ है, जिसको लेकर स्थानीय लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।