ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: गिरफ्त में आया GRP का घूसखोर दारोगा, पांच हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में निगरानी विभाग ने सासाराम जीआरपी में तैनात सब-इंस्पेक्टर विजय सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन भष्टाचार में लिप्त अधिकारी निगरानी की गिरफ्त में आ रहे हैं बावजूद ऐसे अधिकारियों को इसका तनीक भी खौफ नहीं है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने जीआरपी सासाराम में तैनात एक दारोगा को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, जीआरपी सासाराम में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विजय सिंह बसंती देवी नामक महिला से पांच हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने छापा मारा और घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ धर दबोचा। सासाराम रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना से दारोगा की गिरफ्तारी हुई है।


बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा अपनी ही विभाग की एक महिला एएसआई बसंती कुमारी से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पटना जिला पुलिस बल में तैनात एएसआई बसंती कुमारी के पति का एक छीनतई के मामले में केस में नाम आ गया था। इस मामले में थाना से ही जमानत देने के लिए बसंती कुमारी से रिश्वत मांगा गया था।  ASI बसंती कुमारी ने पहले ही 10 हजार रुपए विजय को दे चुकी थी। 


आज जब वह पांच हजार रुपए और दे रही थी। उसी समय निगरानी की टीम ने विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी बात यह है कि अपने ही पुलिस विभाग की एक महिला पुलिस अधिकारी से ही सब इंस्पेक्टर विजय सिंह पैसा ले रहा था। पकड़ा गया एसआई छपरा जिला का रहने वाला है। निगरानी के एएसपी किरण पासवान ने बताई की सासाराम के रेलवे स्टेशन के परिसर में ही जीआरपी थाना में यह पैसा लिया जा रहा था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता