ब्रेकिंग
नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦नीतीश चाचा के लिए RJD के दरवाजे खुले हैं, रोहिणी आचार्य बोलीं- बीजेपी दूध में मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में

शादी छोड़ कर मॉक ड्रिल में शामिल हुआ दूल्हा... पूर्णिया के सुशांत कुशवाहा की देशभक्ति वायरल!

बिहार के पूर्णिया जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां सुशांत कुशवाहा नामक युवक ने अपनी शादी के दिन देशसेवा को प्राथमिकता देते हुए बारात रोक दी और "ऑपरेशन अभ्यास" मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।

सुशांत कुशवाहा
सुशांत कुशवाहा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

पूर्णिया  के सुशांत कुशवाहा ने अपनी शादी के दिन दो घंटे बारात रोककर "ऑपरेशन अभ्यास" की मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “राष्ट्र पहले आता है।” उनकी यह देशभक्ति अब लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।


बिहार के पूर्णिया जिले में देशभक्ति की मिसाल देखने को मिली, जब दूल्हा बनने जा रहे सुशांत कुशवाहा ने अपनी बारात दो घंटे के लिए रोक दी ताकि वे "ऑपरेशन अभ्यास" के तहत हो रही सुरक्षा मॉक ड्रिल में भाग ले सकें। यह मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश के 244 जिलों में आयोजित की गई थी।


घटना बुधवार की है। सुशांत की बारात पूर्णिया से अररिया जिले के लिए शाम 6 बजे निकलनी थी, लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि ड्रिल उसी दिन होनी है, उन्होंने राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी और पूरे आत्मविश्वास से परिवार और दुल्हन पक्ष को अपने फैसले से अवगत कराया।


सुशांत ने कहा कि आज मेरी शादी है लेकिन उससे ज्यादा गर्व इस बात का है कि मैं उस दिन मॉक ड्रिल का हिस्सा बन सका, जब हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। ड्रिल के बाद रात 8 बजे सुशांत बारात लेकर निकले। उनके इस साहसी और राष्ट्रवादी कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें "वायरल ग्रूम" कहा जा रहा है।


यह मॉक ड्रिल भारतीय सेना द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसी दिन 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा की तैयारी को जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी।