ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

BPSC Protest : बिहार के राज्यपाल ने PK से किया अनशन खत्म करने की अपील, कहा - छात्रों के प्रतिनिधिमंडल आकर करें मुलाकात

BPSC Protest: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से आज बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर सकते हैं। राज्यपाल ने खुद इसको लेकर बड़ी पहल की है।

BPSC Protest :
छात्रों से राज्यपाल करेंगे मुलाकात
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BPSC Protest : 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने कि मांग को लेकर मुद्दा अभी भी गरम है। इसको लेकर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार अनशन पर हैं। ऐसे में अब इस मामले पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ी पहल की है। राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से कहा है कि वो छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को राजभवन भेजें। आज छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल मुलाकात करेंगे। 


राज्यपाल ने यह भी कहा है कि वो छात्रों से मिलकर इस समास्या की समाधान करेंगे। वो हर संभव प्रयास करेंगे की बच्चों की समस्या दूर हो। लिहाजा अब प्रशांत किशोर को अपनी अनशन खत्म कर देना चाहिए। वहीं,अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक राज्यपाल से मुलाकात से पहले प्रशांत किशोर शेखपुरा आवास पर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में छात्रों की मांग को लेकर चर्चा होगी। जिसके बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।


मालूम हो कि, लगभग पिछले दो सप्ताह से प्रशांत किशोर का अनशन जारी है। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। जहां इस मामले में सुनवाई 15 जनवरी को होनी है। वहीं दूसरी ओर छात्रों का भी धरना जारी है। ऐसे में अब इस मामले में राज्यपाल से तरफ से पहल कि गई है तो ऐसे में यह आशा लगाया जा रहा है अब सबकुछ सही हो जाएगा। 


गौरतलब हो कि 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा में बापू परीक्षा सेंटर से गड़बड़ी की खबर सामने आई थी। जिसके बाद आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद से ही बीपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र पूरी 70 वीं बीपीएससी को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आयोग ने उनकी मांगों को दरकिनार कर केवल बापू परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों का एग्जाम लिया है।