ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

Bihar News: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार सरकार देगी 4- 6 हजार की मासिक इंटर्नशिप

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत राज्य के 18 से 28 साल के एक लाख से अधिक युवाओं को हर महीने 4-6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य के 18 से 28 साल के एक लाख से अधिक युवाओं को हर महीने 4,000 से 6,000 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें बिजनेस और उद्यमिता की विशेष ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में स्वावलंबी बन सकें।


यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसमें कुल 24 प्रस्तावों पर सहमति बनी। अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को करियर उन्नयन और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय या स्टार्टअप की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन और कौशल भी मिलेगा।


योजना के तहत 2025-26 में 5,000 युवाओं को इंटर्नशिप दी जाएगी। इसके बाद 2026-27 से 2030-31 तक हर साल युवाओं को चरणबद्ध तरीके से जोड़ते हुए कुल एक लाख युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सरकार इस योजना पर 5 वर्षों में ₹686 करोड़ खर्च करेगी। राज्य के निवासी हों और बिहार में पंजीकृत बेरोजगार युवा हों। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय की जाएगी (संभावित तौर पर स्नातक या समकक्ष)। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ लाइव प्रोजेक्ट्स या सरकारी विभागों/संस्थाओं के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।