ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

Bihar News: बिहार की इस नदी पर 9 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी पुल, यूपी से बढ़ जाएगी कनेक्टिविटी

Bihar News: गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड के खुटहां गांव में खनुआ नदी पर अब पक्का पुल बनेगा। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 9 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास किया। यह पुल बिहार-यूपी को जोड़ेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड अंतर्गत खुटहां गांव में खनुआ नदी पर अब एक स्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। शनिवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच इस पुल का शिलान्यास किया।


मंत्री सुनील कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह पुल क्षेत्रवासियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित सौगात है। अब तक लोग नदी पार करने के लिए अस्थायी चचरी पुल का उपयोग करते थे, जो खासकर बरसात के मौसम में बेहद असुरक्षित हो जाता था। इस स्थायी पुल के बन जाने से लोगों को हर मौसम में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।


मंत्री ने बताया कि यह पुल बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इसके बन जाने से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी तेजी आएगी। यह पुल सीमावर्ती गांवों के लिए वरदान साबित होगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।


उन्होंने बताया कि यह परियोजना 24 महीनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। वर्षों से खनुआ नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग हो रही थी, जिसे अब बिहार सरकार ने प्राथमिकता में रखते हुए मंजूरी दी है। पुल के निर्माण से विजयीपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता