ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

बिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरार

Bihar Crime News: नवादा की रहने वाली एक युवती का शव दमन में ट्रॉली बैग से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है और मुख्य संदिग्ध की तलाश जारी...

बिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरार
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: नवादा के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की रहने वाली एक युवती की दमन में हत्या का मामला सामने आया है. युवती का शव एक किराए के मकान से ट्रॉली बैग के अंदर बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमन पुलिस ने नवादा पुलिस से संपर्क कर मृतका के परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोग दमन के लिए रवाना हो गए हैं.


मृतका की पहचान सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि छोटी कुमारी करीब दो साल पहले गांव के ही एक युवक ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी. दोनों के अलग-अलग जाति से होने की बात भी सामने आई है. युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने रोह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद से युवती और उसके साथ गए युवक के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी.


किराए के कमरे में कई दिनों से लगा था ताला

जानकारी के अनुसार, दमन में जिस मकान में युवती का शव मिला, उस कमरे में कई दिनों से ताला लगा हुआ था. कमरे से दुर्गंध आने के बाद मकान मालिक को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर एक ट्रॉली बैग मिला. बैग खोलने पर उसमें युवती का शव बरामद हुआ.


शव मिलने के बाद दमन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान होने के बाद घटना की जानकारी नवादा पुलिस को दी गई. रोह थाना पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग दमन के लिए रवाना हुए.


प्रेमी पर हत्या का शक, तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद युवती के साथ घर से गए युवक ऋषभ कुमार पर हत्या का शक जताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती की हत्या किन परिस्थितियों में हुई.


स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में रखकर कहीं ले जाने की कोशिश की गई होगी. हालांकि, हत्या के कारणों और शव को ट्रॉली बैग में रखने के पीछे की वास्तविक वजह की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


2024 में घर से निकली थी युवती

परिजनों के मुताबिक, छोटी कुमारी वर्ष 2024 में ऋषभ कुमार के साथ घर से चली गई थी. इसके बाद परिवार की ओर से रोह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने उस समय युवती और युवक की तलाश की थी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया था.


अब करीब दो साल बाद दमन में युवती का शव मिलने के बाद परिवार के सामने उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. दमन पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार युवक की तलाश में जुटी है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा.