ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: घूसखोर हेड क्लर्क पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; नकल के बदले मांगे थे तीन सौ रुपए

KAIMUR: बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर सरकारी कार्यालयों में अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने बड़ा एक्शन

बिहार: घूसखोर हेड क्लर्क पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; नकल के बदले मांगे थे तीन सौ रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर सरकारी कार्यालयों में अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी हेड क्लर्क को सस्पेंड कर दिया और 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।


दरअसल, कैमूर के दुर्गावती अंचल कार्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में क्लर्क हरि नारायण राम जमीन के खाता के नगर के एवज में किसी शख्स से तीन सौ रुपए मांग रहा था। हेड क्लर्क बोलता है कि बिना पैसा का नकल कैसे ले लीजिएगा.. तीन सौ लगता है।


सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने वीडियो की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए और डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी हेड क्लर्क को सस्पेंड करते हुए शो-कॉज पूछ दिया है। अपनी सफाई में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर हेड क्लर्क के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।