ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे जीजा-साला, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के राजपूतीया पुल के पास की है। दोनों जीजा-साला काम खत्म होन

बिहार : बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे जीजा-साला, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के राजपूतीया पुल के पास की है। दोनों जीजा-साला काम खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सिकंदर शर्मा और डंडखोरा थाना क्षेत्र के मोहनीपुर गांव निवासी बलराम शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जीजा-साला बस्तौल चौक के पास मजदूरी का काम करते थे। शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी ट्रैक्टर चालक को तलाश करने में जुट गई है। परिवार के दो लोगों की एक साथ हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें