ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार: गर्मी का सितम जारी, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया ये चेतवानी

PATNA : राजधानी पटना सहित 19 जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति है। प्रबल पछुआ और प्रचंड तापमान से पांच शहरों में हालात गंभीर हो गये हैं। अररिया और किशनगंज को छोड़कर राज्य के लगभग सभी

बिहार: गर्मी का सितम जारी, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया ये चेतवानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना सहित 19 जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति है। प्रबल पछुआ और प्रचंड तापमान से पांच शहरों में हालात गंभीर हो गये हैं। अररिया और किशनगंज को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान 40 के पार चला गया है। इनमें पांच शहरों मोतिहारी, खगड़िया, बांका, बेगूसराय और सीतामढ़ी में भीषण हीट वेव की स्थिति है। 


वहीं पटना समेत 14 शहरों पूर्णिया, वाल्मिकीनगर, छपरा, सबौर, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, नवादा, हरनौत, पूसा और अगवानपुर में हीट वेव से लोग परेशान हैं।



बताया जा रहा है कि, बुधवार को पछुआ हवा का राज्य में और विस्तार हुआ और वह उन शहरों तक पहुंची जहां अब तक मौसम के तेवर ज्यादा तल्ख नहीं थे। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन खास राहत के आसार नहीं हैं। 21 अप्रैल के बाद पटना सहित कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। दो दिनों में पछुआ की जगह पुरवा का प्रवाह होने से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने से लो को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी।



वहीं, राज्य भर में सबसे गर्म जिलें की बात करें तो वो शेखपुरा रहा।  जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा है। पटना में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई लेकिन राहत नहीं मिली। पटना में दिनभर गर्म पछुआ हवाएं वेग से बहती रहीं और लोग भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। हवा की गति 10-20 किमी प्रति घंटा व कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रति घंटा रही। लू के प्रभाव से लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के 17 शहरों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।


आपको बताते चलें कि, बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 16 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री, गया में 0.3 डिग्री, नवादा में 0.1 डिग्री, जमुई में 0.3 डिग्री, वैशाली में 0.7 डिग्री, भोजपुर में 0.2 डिग्री, डेहरी में 0.4 डिग्री, औरंगाबाद में 0.3 डिग्री, पूर्णिया में 0.8 डिग्री, कटिहार में 0.7 डिग्री, भागलपुर में 0.5 डिग्री, अररिया में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं प्रदेश के बांका, सबौर, किशनगंज, खगड़िया, छपरा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, पूसा के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई है।