ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

Bihar Flood News: बिहार के इस जिले में लाल निशान के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ के खतरे से सहमे इलाके के लोग

Bihar Flood News: बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बरियारपुर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। ग्रामीणों में दहशत है और सड़क संपर्क टूटने का खतरा मंडरा रहा है।

Bihar Flood News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार के मुंगेर जिला में गंगा का जलस्तर पहुंचा 38.49 तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान ने महज क मीटर से भी कम है। कई निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। 


दरअसल, मुंगेर मे बरियारपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इससे कई गांवों के लोग डरे हुए हैं। कई ग्रामीण सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है। जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट जाएगा। गांव टापू बन जाएंगे। लाल जी टोला गांव में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। बंगाली टोला में भी निचले हिस्सों के घरों में पानी घुस रहा है। 


रघुनाथपुर गांव में भी यही स्थिति है। यहां धीरे-धीरे पानी फैल रहा है। गांव के ग्रामीणों ने बताया गांव में पानी घुसे दो दिन हो गया है और पानी का फैलना अभी बंद नहीं हुआ है। पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो घर छोड़ने की नौबत आ जाएगी। एकाशी टोला गांव जाने वाली सड़क पर छह इंच से एक फीट तक पानी चढ़ गया है। 


हरिजन कल्याणटोला और काला टोला की सड़कों पर भी एक फीट पानी आ चुका है। लोग अभी भी इन्हीं सड़कों से आ-जा रहे हैं। जलस्तर बढ़ता रहा तो गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट जाएगा। तब नाव ही एकमात्र सहारा बचेगा। प्रखंड के लोग बाढ़ के खतरे से डरे हुए हैं हालांकि अभी  बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है पर पानी के आ जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता