ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...

सोनपुर में लूट की बड़ी वारदात, Flipkart के गोदाम से 10 लाख और सामान की लूट, CCTV भी साथ ले गये लुटेरे

VAISHALI: कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गयी हो लेकिन बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्णिया में कूरियर कंपनी से 30 लाख की लूट की वारदात हुए 24 घंटे भी न

सोनपुर में लूट की बड़ी वारदात, Flipkart के गोदाम से 10 लाख और सामान की लूट, CCTV भी साथ ले गये लुटेरे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गयी हो लेकिन बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्णिया में कूरियर कंपनी से 30 लाख की लूट की वारदात हुए 24 घंटे भी नही हुए थे कि अपराधियों ने वैशाली में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने एजेंट से 10 लाख रुपये और सामान लूट लिए। यही नहीं इस दौरान बदमाश गोदाम में लगे CCTV भी अपने साथ लेकर चलते बने। आपकों बता दें कि वैशाली में बीते चार दिनों के भीतर अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को एक बार फिर अंजाम दिया है। 


लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के बाद सोनपुर थाने की पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी और वाहनों को जांच शुरू की। गौरतलब है कि गुरुवार को हाजीपुर के जढुआ स्थित HDFC बैंक की शाखा से बदमाशों ने एक करोड़ 19 लाख रुपये लूटी थी। जिसके बाद एक बार फिर आज बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।