ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बिहार का यह एक्सप्रेस-वे गेमचेंजर होगा ! 230 KM सड़क से सफर होगा आसान...6 जिलों से गुजरेगा हाई वे

आमस से दरभंगा तक बनने वाले 230 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एक अहम हिस्सा पटना जिले से गुजरेगा. डीएम ने भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. इस परियोजना से यात्रा समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

Bihar Expressway, Amas Darbhanga Expressway, Patna Expressway Route, Greenfield Expressway Bihar, NHAI Bihar Project, Land Acquisition Patna, Bihar Infrastructure News, Six Lane Expressway Bihar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Expressway : गया के आमस से दरभंगा के बीच बनने वाले एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पटना जिले से होकर जुजरेगा. रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच से यह प्रोजेक्ट गुजरेगा। इस क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मसौढ़ी के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं। 

पटना के जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। ग्रीनफील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेसवे बिहार के दक्षिणी हिस्से गया के आमस को उत्तरी भाग दरभंगा से जोड़ेगा। करीब 230 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से आमस, औरंगाबाद, गया, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा के बीच यात्रा का समय कम होगा, साथ ही माल परिवहन सुचारू होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। 

डीएम ने ये निर्देश प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि जिले में राज्य और केंद्र प्रायोजित 30 से अधिक विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान अनुमंडल और पुलिस पदाधिकारी सक्रियता से कर रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा किया जाए। साथ ही भू-अर्जन, अतिक्रमण हटाने और मुआवजा भुगतान में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।डीएम ने स्पष्ट कहा कि इन कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मौजावार कैंप लगाकर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।

बैठक में एनएचएआई, मेट्रो, रेलवे, पुल निर्माण निगम और पथ निर्माण विभाग सहित अन्य एजेंसियों की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि वे स्वयं नियमित रूप से परियोजना स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा रहा है।