ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

PK नहीं चंचल सिंह लड़ेंगे तेजस्वी के खिलाफ चुनाव, जन सुराज ने राघोपुर से बनाया उम्मीदवार

बिहार चुनाव में जन सुराज ने राघोपुर सीट से चंचल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पहले अटकलें थीं कि प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, लेकिन अब उन्होंने चंचल सिंह को टिकट देकर साफ कर दिया है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बिहार
प्रशांत किशोर ने छोड़ा मैदान?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR ELECTION: पिछले दिनों इस बात की चर्चा तेज थी कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब इन सब बातों पर विराम लग गया है। दरअसल तेजस्वी से मुकाबला करने के लिए प्रशांत किशोर ने चंचल सिंह को मैदान में उतारा है।


 चंचल सिंह को राघोपुर  विधानसभा सीट का टिकट दिया गया है। चंचल सिंह अब तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चंचन सिंह को सिंबल दिया। तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर विधानसभा सीट से नॉमिनेशन करेंगे। वो तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 


राघोपुर से जन सुराज ने चंचल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पहले इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के लड़ने की अटकलें चल रही थीं। अब प्रशांत किशोर के बिहार चुनाव लड़ने की संभावना ना के बराबर है। किशोर ने तेजस्वी यादव के गढ़ राघोपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया था कि वह राष्ट्रीय जनता दल के नेता को उनके ही क्षेत्र में 'अमेठी जैसी हार' देंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें