ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

Bihar Elections First Phase: बछवारा में सबसे ज्यादा 71.22% मतदान, बेगूसराय में सबसे कम वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बेगूसराय जिले में कुल 69.27 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार बछवारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 71.22% वोटिंग हुई, जबकि बेगूसराय सीट पर सबसे कम 66.44% मतदान दर्ज किया गया। मतदान पूरी तरह

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बेगूसराय जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 69.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा..

विधानसभा क्षेत्र    अंतिम मतदान प्रतिशत

141- चेरिया बरियारपुर    70.18%

142- बछवारा    71.22%

143- तेघड़ा    70.14%

144- मटिहानी    69.47%

145- साहेबपुर कमाल    68.90%

146- बेगूसराय    66.44% (सबसे कम)

147- बखरी (अ.जा.)    68.88%


सबसे अधिक मतदान बछवारा विधानसभा में 71.22% दर्ज किया गया, जबकि बेगूसराय विधानसभा में सबसे कम 66.44% मतदाताओं ने वोट डाला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रही। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और मतदान कर्मियों ने पूरे उत्साह से अपनी जिम्मेदारी निभाई। महिलाओं और प्रथम बार मतदाता बने युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं।

Bihar Elections First Phase: बछवारा में सबसे ज्यादा 71.22% मतदान, बेगूसराय में सबसे कम वोटिंग

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता