ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अरवल में 11 नवम्बर को मतदान, DM-SP ने चुनाव की तैयारियों को लेकर की प्रेस कांफ्रेंस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद अरवल जिले में 11 नवम्बर को मतदान होगा। डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नामांकन, मतदान और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। जिले में 5.23 लाख मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे..

बिहार
लोकतंत्र का महापर्व
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल आज बज गया। चुनाव आयोग ने दो चरणों में इलेक्शन कराने का ऐलान किया है। 6 और 11 नवम्बर को बिहार में विधानसभा चुनाव होगा और मतों की गिनती 14 नवम्बर को होगी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद सोमवार को अरवल के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।


बैठक में चुनाव संचालन से संबंधित तिथियों का विस्तृत विवरण जारी किया गया। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना की तिथि 13 अक्टूबर 2025, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, नामांकन की संवीक्षा 21 अक्टूबर, नाम वापसी 23 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।डीएम ने बताया कि आदर्श आचार संहिता पूरे जिले में लागू कर दी गई है। इसके पालन की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को दी गई है और इसके लिए निगरानी टीम का गठन किया गया है। 


लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही होगी तथा रात्रिकालीन प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। सरकारी भवनों पर पोस्टर-बैनर लगाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। जिले में कुल 5,23,830 मतदाता हैं, जिनमें 2,76,571 पुरुष, 2,47,254 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।डीएम ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के समय पहचान हेतु मतदाता फोटो पहचान पत्र या अन्य वैकल्पिक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड आदि प्रस्तुत करना होगा। 


प्रेस नोट जारी होते ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी व्यक्ति को घातक हथियार लेकर चलने, पांच से अधिक लोगों के समूह में एकत्रित होने या आपत्तिजनक नारे लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनाती, मोबाइल पेट्रोलिंग, सीसीटीवी निगरानी और तत्काल हस्तक्षेप की व्यवस्था की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के वरीय अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता