ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अब घर बैठे मिलेगा राशन, बिहार में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Bihar ration scheme: बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। खाद्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पारदर्शी और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Bihar ration scheme
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar ration scheme: बिहार में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। मंगलवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।


मंत्री ने कहा कि नया राशन कार्ड बनाने और खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों में रिक्त पदों को तय समय सीमा के भीतर भरने का निर्देश भी दिया गया।


बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई। इस दौरान सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार, निदेशक विभूति रंजन चौधरी तथा बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


मंत्री ने खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में गेहूं एवं दलहन अधिप्राप्ति कार्य की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने सहकारिता विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा, भंडारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पीपीपी मॉडल पर गोदाम निर्माण की संभावनाओं पर विचार करने का निर्देश भी दिया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता