ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

सूर्य मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी, 2 रुपये के सिंदूर से रोहित ने भरी ममता की मांग, कहा..प्यार और विश्वास से बड़ा कोई धन नहीं

रोहित और ममता ने हिंदू रीति-रिवाज से सूर्य मंदिर में शादी रचाई। लड़के वाले और सैकड़ों ग्रामीणों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया, लेकिन लड़की के परिवार वाले शामिल नहीं हुए। दहेज के बजाय प्यार को महत्व देने वाले इस विवाह की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

बिहार न्यूज
शादी में लड़की वाले नहीं हुए शामिल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के प्रसिद्ध मोथा सूर्य मंदिर में सोमवार की शाम एक प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली। शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौजूद ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया, वहीं शिव चर्चा में शामिल महिलाएं बाराती बनकर इस विवाह में शामिल हुईं।


युवक की पहचान गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित मीराबीघा गांव निवासी पुण्यदेव पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार पासवान के रूप में हुई है। वहीं युवती गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भेलवा गांव की रहने वाली ममता कुमारी है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परिजनों की नाराजगी के कारण दोनों ने घर छोड़कर शादी करने का फैसला लिया।


दोनों घर से भागकर अरवल के प्रसिद्ध मोथा सूर्य मंदिर पहुंच गये। जहां मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी की रस्में संपन्न कराई गईं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और रोहित ने ममता की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवन संगिनी के रूप में स्वीकार किया। इस शादी की चर्चा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


शादी के दौरान दूल्हे के माता-पिता भी मंदिर में मौजूद थे लेकिन दूल्हन की तरफ से वहां कोई उपस्थित नहीं था। लड़के वाले और वहां मौजूद ग्रामीणों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की। शादी के बाद दूल्हे ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग दहेज के लिए वर्षों तक शादी नहीं करते, लेकिन मुझे दहेज की कोई चाह नहीं है। मैंने सिर्फ दो रुपये के सिंदूर से अपनी जीवनसंगिनी की मांग भरी है और उसे अपनाया है। प्यार और विश्वास से बड़ा कोई धन नहीं है। 


टैग्स