ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

बिहार: जहरीला फल खाने से एक साथ कई बच्चे बीमार, परिजनों में मची अफरा-तफरी

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जहरीली फल खाने से 6 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। एक के बाद एक सभी बच्चों के बीमार होने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। आन

बिहार: जहरीला फल खाने से एक साथ कई बच्चे बीमार, परिजनों में मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जहरीली फल खाने से 6 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। एक के बाद एक सभी बच्चों के बीमार होने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लाखों थाना क्षेत्र की खातोपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि उत्क्रमित मकतब मध्य विद्यालय में सभी बच्चे पढ़ाई कर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान जहरीला फल खा लिया था। फल खाने के बाद शाम होते होते लगभग दर्जनभर बच्चों की तबीयत खराब होने लगी और सभी को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने आधा दर्जन बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां बच्चे की प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है।


बीमार हुए बच्चों में राजा कुमार, शब्बीर, फैज आलम, सलमा खातून, असीजा चांद, नसरीन, आरियान समेत कई अन्य बच्चे शामिल हैं। बीमार बच्चों के परिजनों ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद लौटने के दौरान जहरीला बगंडी का फल खा लिया था और देर शाम में सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता