ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नारायण से जुड़ा है। ये शिक्षा विभाग में उपनिदेशक थे। इसके बाद अब विभाग ने इनके ऊपर एक्शन लिया है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड
शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

 Bihar SVU Raid : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की कमी नहीं है। आए दिन विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर रही है, लेकिन अधिकारी जो हैं वो करोड़ों में खेल रहे हैं। मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शिक्षा विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नारायण से जुड़ा है। ये शिक्षा विभाग में उपनिदेशक थे। इसके बाद अब विभाग ने इनके ऊपर एक्शन लिया है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 


दरअसल, गुरुवार की सुबह विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में छापेमारी हुई। वीरेंद्र नारायण तिरहुत प्रमंडल में कार्यरत थे। इन पर तीन करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने अपने थाने में केस दर्ज किया है। 


वीरेंद्र नारायण पर 3 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि स्पेशल विजिलेंस की टीम गुरुवार तड़के वीरेंद्र नारायण के पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर अचानक से रेड मारने पहुंची। तीनों जगहों पर इनके ठिकानों पर बाहर से आने जाने पर रोक लगा दी है। टीम पूरे मकान को खंगाल रही है।


टीम घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट बनाने में जुटी है। इसके अलावा घर में रखे लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र नारायण के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।


इधर, पटना में उनके अवासीय परिसर से नगद राशि भी बरामद की गई है। साथ ही अवास परिसर के सजावट पर 20 से 25 लाख रुपये खर्च किए जाने का भी पता चला है. जांच एजेंसी ने इन सभी मामलों को लेकर गहन अनुसंधान शुरू करल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि संपति अर्जित करने के स्रोतों की भी जांच की जा रही है और आगे और साक्ष्य जुटाए जाएंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें