ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतक

Bihar Flood: भागलपुर के कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से करीब 43.64 लाख लोग प्रभावित हैं।

Bihar Flood
5 लोगों की दर्दनाक मौत
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित हो रहा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खेत की ओर जा रहे थे। 



इसी दौरान सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे लोग भी पानी में उतर गए। इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पांच लोग गहरे पानी में डूब गए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। 



मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार मृतक एक ही परिवार के हैं जबकि एक पड़ोसी है। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।



एक साथ पांच मौतों की खबर से अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मची हुई है। वहीं बाढ़ के बीच सड़कों पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।



बताया जा रहा है कि भागलपुर में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। NH-80 के दोनों ओर 10 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। बाढ़ के कारण जिले में हजारों लोग अपने सामान और मवेशियों के साथ सड़क पर शरण लेने को मजबूर हैं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।



भागलपुर के अलावा पूरे बिहार में भी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाढ़ का असर राज्य के 14 जिलों तक फैल गया है और करीब 43.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में अब कमी की प्रवृत्ति दर्ज की जा रही है, लेकिन गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन और घाघरा समेत कई नदियां अलग-अलग स्थानों पर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।



आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों के 85 प्रखंडों की 527 ग्राम पंचायतों में करीब 43.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।



प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं। साथ ही नदियों के जलस्तर और बराजों से निकलने वाले पानी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ के बीच भागलपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की इस घटना ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता