ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

Bihar Education News: बिहार के एक और DEO के खिलाफ होगी कार्रवाई, DM की रिपोर्ट पर एक्शन

शिक्षा विभाग ने वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है।

BIHAR
डीईओ के खिलाफ कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने एक जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है। वैशाली के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी।


दरअसल, वैशाली के जिलाधिकारी ने 31 अगस्त 2024 को जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण के खिलाफ गंभीर आरोपों में शिक्षा विभाग को प्रतिवेदन दिया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण पर मुख्यालय छोड़ने से पहले सूचना नहीं देने, शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन में सहयोग नहीं करने, मुख्यमंत्री के जनता दरबार से आई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। 


अब शिक्षा विभाग ने वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र झा को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही तीन माह में विभागीय कार्रवाई पूर्ण कर जांच प्रतिवेदन देने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से यह संकल्प जारी किया गया है.

टैग्स