ब्रेकिंग
टेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलान

Bihar News: आग का तांडव... देखते ही देखते जलकर राख हुआ पूरा घर, लाखों की संपत्ति खाक

Bihar News: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन इलाके में अचानक लगी भीषण आग ने एक घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब..

Bihar News: आग का तांडव... देखते ही देखते जलकर राख हुआ पूरा घर, लाखों की संपत्ति खाक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भीषण आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. यह घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पिठवा पूर्वी टोला की है, जहां अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा घर देखते ही देखते उसकी चपेट में आ गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


जानकारी के मुताबिक, यह घर स्वर्गीय नवल किशोर प्रसाद का था. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग पूरे घर में फैल चुकी थी. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी.


ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से घंटों तक कड़ी मशक्कत की. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तब तक घर में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी. आग की वजह से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.


राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसी वजह से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया. अगर उस समय घर में लोग मौजूद होते, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.


शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी भी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.